पवन शर्मा जिला योजना समिति रायगढ़ में बने सांसद प्रतिनिधि,बीना विश्वास, लक्ष्मी पटेल एवं दिनेश यादव भी बने सांसद प्रतिनिधि।





फरसाबहार। रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने शासन प्रशासन की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए विभिन्न विभागों में अपने प्रतिनिधि नियुक्त करने की कड़ी में जिला योजना समिति जिला रायगढ़ में पवन शर्मा को, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में श्रीमती बीना विश्वास को, वन विभाग रायगढ़ में श्रीमती लक्ष्मी पटेल को एवं स्वास्थ्य विभाग रायगढ़ में दिनेश यादव दीनू को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।




संबंधित विभागाध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर रायगढ़ को भी जानकारी प्रदान की गई है।
विदित हो कि पवन शर्मा वर्तमान में भाजपा आई टी ( सोशल मीडिया सेल ) में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य है। श्रीमती बीना विश्वास धर्मजयगढ़ क्षेत्र क्रमांक 11 से लगातार तीन बार जनपद सदस्य है। और भाजपा जिला महिला मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रही है। श्रीमती लक्ष्मी पटेल भाजपा जिला महिला मोर्चा की पूर्व में उपाध्यक्ष का दायित्व निभा चुकी है। दिनेश यादव दीनू पूर्व में स्व युद्धवीर सिंह जूदेव के भी प्रतिनिधि रहे है।
