February 5, 2025

शक्ति जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दादू जायसवाल पर लगाए गंभीर आरोप,व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज कर जताया विरोध।

नगरीय निकाय चुनाव के टिकट वितरण के पश्चात लगता है कि जिला कांग्रेस कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है ऐसा एक वाक्या तब सामने आया जब  महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मेनका जायसवाल ने कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल (दादू जायसवाल) पर उनका अपमान करने का आरोप लगाते हुए व्हाट्सएप पर एक मैसेज किया ।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मेनका जायसवाल ने कांग्रेस कमेटी सक्ति के जिला अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल पर टेलीफोन पर बात करते हुए अपमान करने की बात कही साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में उनकी अनदेखी करने का भी आरोप लगाया है।

जहां एक तरफ कांग्रेस कमेटी द्वारा शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी एक महिला रीना गेवाडीन को बना कर महिला शक्ति को आगे करने का संदेश दिया है वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारा महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष के साथ अगर इस प्रकार का व्यवहार किया गया है तो यह काफी निंदनीय है।

श्रीमती मेनका जायसवाल जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस शक्ति।

नगर पालिका शक्ति की कांग्रेस प्रत्याशी रीना गेवाडिन द्वारा नामांकन के समय महिला शक्ति का बखान किया गया और मां महामाया की नगरी शक्ति की महिलाओं को सशक्त तथा मजबूत बताया वहां कांग्रेस की बड़ी पदाधिकारी के साथ इस प्रकार का वह क्या होना अत्यंत शर्मनाक है। शक्ति नगर पालिका चुनाव में टिकट वितरण के पश्चात लगातार नाराजगी और इस्तीफों का दौरा चल रहा है ऐसे समय में इस प्रकार की घटनाएं कांग्रेस तथा शक्ति विधायक एवं कांग्रेस के क्षत्रप डॉक्टर चरण दास महंत के लिए भी काफी मुश्किल है खड़ी कर सकता है।

त्रिलोकचंद जायसवाल जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शक्ति

इस विषय पर जब कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद जायसवाल से बात की तो उन्होंने इस आरोप को नकारते हुए कहा की मेरी उनसे कोई बात नहीं हुई है उनको कोई गलत फहमी हुई है और उनसे बात कर स्पष्ट कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां