March 15, 2025

500 रूपए में चलेगा 10 रूपए का नोट।

शीर्षक पढ़कर आपको भले ही अजीब लग रहा हो परंतु यह बात बिल्कुल सच है ऐसा नहीं है कि ये नोट कोई ऐतिहासिक या धार्मिक महत्व रखते हैं या किसी संग्रहण कर्ता के लिए विशेष रुचि के हैं बल्कि यह एक चुनावी फंडा है।शक्ति में अगले कुछ दिनों तक 10रूपए के कुछ विशेष नोट के बदले 500 रूपए मिलेंगे बशर्ते कि वह नोट एक विशेष सीरीज के कुछ नंबरों के होने चाहिए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्ति नगर पालिका चुनाव में कुछ 10 के नोट बांटे गए थे जिनके बदले में नतीजे आने के बाद 500 रूपए देने का आश्वासन दिया गया था अब वह 10 रूपए के नोट 10 रूपए के नहीं रहे बल्कि उनकी कीमत 500 रूपए हो गई है और अब जो भी व्यक्ति उसे विशेष सीरीज और नंबर के नोट को लेकर एक विशेष स्थान पर जाएगा उसके बदले उसे 500 रूपए मिलेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां