शक्ति नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न, भारत यादव बने उपाध्यक्ष।





शक्ति नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष बहु प्रतीक्षित उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी से वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद भारत यादव उपाध्यक्ष पद पर चयनित हुए। शक्ति नगर पालिका में 18 पार्षदों में से 10 भारतीय जनता पार्टी के 06 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तथा 2 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव जीत कर पार्षद पर चयनित हुए हैं ।

शक्ति नगर पालिका में 18 पार्षद तथा एक अध्यक्ष सहित कुल 19 मत डलने से जिनमें से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भारत यादव को 140मत मिले वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी संतोष सोनी लाला को 05 मत मिले ।

नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जहां वार्ड क्रमांक 5 के पास भारत यादव अधिकृत प्रत्याशी थे वहीं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की तरफ से वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद संतोष सोनी लाला उपाध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी थे ।
