महापौर माननीय संजू राजपूत जी के हाथों 51 महिलाओं का सम्मान।





साक्षी सेवा समिति द्वारा नारी प्रतिभा रत्न सम्मान 2025 का आयोजन पं मुकुट धर पांडेय साहित्य भवन समिति घंटाघर में 9 मार्च शाम 4 बजे किया गया। जिसमें छ.ग. की 51 महिलाओं को नारी प्रतिभा रत्न सम्मान 2025 प्रदान किया गया। प्रांताध्यक्ष श्रीमती कौशिल्या खुराना ने इस सम्मान समारोह का आयोजन अपनी पूरी टीम के साथ किया।

श्रीमती कौशिल्या खुराना सेजेस अरदा व्याख्याता हिन्दी, कवयित्री, समाज सेविका के रूप में कार्य करते हुए जिला के साथ-साथ राज्य का नाम भी रोशन कर रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद में भी इनकी रूचि है। जिसके कारण लगातार 5 वर्षों से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते जा रही हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय संजू देवी राजपूत जी महापौर जी द्वारा मां शारदे के तेल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक एवं संरक्षक श्रीमती एस. कुर्रे जी ने किया। अतिथियों को मंचासीन कर बैच लगाकर साल, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साक्षी सेवा समिति का स्मृति चिन्ह महापौर को प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मीना शर्मा प्राचार्य बीकन स्कूल ढेलवाडीह रही। उन्हें भी बैच, साल, बुके, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संस्था की संस्थापक को भी बैच, बुके स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने उद्बबोधन कहा नारी परिवार की धुरी है, वह मजबूत होगी तभी समाज एवं देश का विकास होगा। एक दिन के लिए सम्मान नहीं पूरे जीवन भर सम्मान की अधिकारिणी है। तत्पश्चात् राजेश्वरी आदिले के द्वारा राजगीत एवं लक्ष्मी करियारे के द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।
सम्मानित होने वाली महिलाओं में डाॅक्टर, ट्रेजरी आफिसर, प्राचार्य, व्याख्याता, एल आई सी एजेंट, ब्यूटीशियन, नर्स, शिक्षिका, समाज सेविका आदि शामिल हैं। महासचिव सरोज खुराना, सचिव आर. डहरिया, उपाध्यक्ष जमुना देवी गढ़ेवाल, सहसचिव मधुलिका दुबे, सलाहकार श्रीमती अनिता ओहरी, मंजू तिवारी, सुश्री लक्ष्मी करियारे, छोटी लहरे, वक्ता प्रेमलता खांडे, यशोदा दिव्य, किरण सिदार, किरण शर्मा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सफल मंच संचालन विमला भास्कर द्वारा किया गया। प्रांताध्यक्ष कौशिल्या खुराना ने नारी सशक्तिकरण पर हर घर को सजाए … जमुना देवी गढ़ेवाल द्वारा पहुना के करबो पहुनाई ….गीत की प्रस्तुति दी। एक से बढ़कर एक सम्मानित होने वाली महिलाएं डॉ बरखा रानी कुर्रे, डॉ. सुलेखा बंजारे, डॉ रीतेश सुनहरे, विमला भास्कर, ज्वालिन तिर्की, मंजू मधुकर, नीता मंडल, सुमित कंवर, नीलम रात्रे, लता चन्द्रा, अनिता बंजारे, सुनीता पाटले, राजेश्वरी आदिले, निर्मला ब्राह्मणी, रंजीता खरे, अनिता खल्खो, विमला निराला समाज सेविका यशवंत रानी क्षत्री उप संपादक आदि।
