अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने जिला स्तर पर पाठ्य पुस्तकों का वितरण हेतु कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन ।
![](https://i0.wp.com/reportergiri.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-20-at-5.41.37-PM.jpeg?fit=691%2C433&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/reportergiri.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-01-at-6.19.12-PM.jpeg?fit=688%2C502&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/reportergiri.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Image-2025-02-01-at-12.47.51-PM.jpeg?fit=597%2C705&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/reportergiri.com/wp-content/uploads/2023/04/Screenshot_2023-04-05-20-54-56-62_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg?resize=640%2C433&ssl=1)
राज्य शासन द्वारा अशासकीय विद्यालयों को वितरित की जाने वाली पाठ्य पुस्तक का वितरण जिला मुख्यालय स्तर पर किए जाने हेतु अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ सक्ती के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल अधिवक्ता के नेतृत्व में जिलाधीश सक्ती के माध्यम से प्रबंध संचालक पाठ्य पुस्तक निगम, रायपुर को ज्ञापन दिया गया। इस संबंध ममें जानकारी देते हुए संघ के जिला अध्यक्ष दुलीचंद साहू ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिला स्तर पर शिक्षा विभाग के कार्यों को संपादित करने शासकीय कन्या शाला को समन्वयक संस्था का दर्जा दिया जा चुका है ऐसी स्थिति में पाठ्य पुस्तकों का वितरण भी समन्वयक संस्था के स्तर पर जिला मुख्यालय सक्ती में किया जाना चाहिए।
इस संबध में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के द्वारा पूर्व में भी सक्षम अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है तथा शीघ्र ही हमारा प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष के अगुवाई में अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम के साथ शिक्षा मंत्री एवम् शिक्षा सचिव से अपनी मांगों को लेकर मुलाकात करेगा ताकि निजी विद्यालयों को होने वाले आर्थिक नुकसान के साथ परेशानियों से मुक्ति मिल सके।