आईसेक्ट कम्प्यूटर कॉलेज कोतबा में मनाया गया वर्ल्ड चिल्ड्रन डे, रिया यादव बनी एक दिन की डायरेक्टर





मयंक शर्मा- जशपुर नगर ब्यूरो चीफ
कोतबा:- आइसेक्ट कम्प्यूटर कॉलेज कोतबा में पहली बार वर्ल्ड चिल्ड्रन डे का भव्य आयोजन किया गया। यूनिसेफ की पहल पर मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाईल्ड राईट के सदस्य मयंक शर्मा के मार्गदर्शन में चाइल्ड टेक ओवर कार्यक्रम के तहत डायरेक्टर दुर्योधन यादव ने 7 वर्षीय रिया यादव को एक दिन का आइसेक्ट कम्प्यूटर कॉलेज का डायरेक्टर बनाया साथ ही संस्था में अध्य्यनरत छात्र छात्राओं ने वर्ल्ड चिल्ड्रन डे के मौके पर विविध विधाओं पर संस्कृतिक कार्यक्रम व खेल की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बाल प्रेमी मनीष कृष्ण शास्त्री,समाज सेवी गंगा सागर यादव,देवेन्द्र यादव,कन्हाई यादव,डॉक्टर उमेश चन्द्र यादव व एमसीसीआर सदस्य मयंक शर्मा आइसेक्ट कम्प्यूटर कॉलेज के डायरेक्टर दुर्योधन यादव,गंगोत्री यादव सहित गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। 11 बजे से शाम 4 बजे तक कार्यक्रम संचालित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत में रिया यादव को चेयरमैन दुर्योधन यादव द्वारा अपनी कुर्शी में बैठाकर सम्मानित करते हुए एक दिन की डायरेक्टर बनाया गया। जिसके बाद कुमारी रिया को आइसेक्ट कम्प्यूटर कॉलेज का भ्रमण कराते हुए कंप्यूटर लैब प्रशिक्षण कक्ष लेजाकर कम्प्यूटर कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई।

जिसके बाद क्लासरूम कम्प्यूटर लैब ऑफिस स्टाफ रूम व आइसेक्ट कंप्यूटर कॉलेज संचालन की बारीकी से जानकारी कॉलेज के शिक्षक प्रकाश वारे,गोविंद जयपुरिया, समारू नाग के द्वारा बारी बारी से दी गई। जिसके बाद कॉलेज प्राँगण में ही वर्ल्ड चिल्ड्रन डे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल व पारंपरिक नृत्य गान बौद्धिक विकास प्रतिस्पर्धा आदि का आयोजन कर प्रतिभागियों सहित सभी को पुस्तक कापी पेन व पुरस्कार अतिथियों द्वारा वितरित किया गया।
