सक्ती, 23 अक्टूबर 2026// जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), सक्ती में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम, श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड जांजगीर, फाइंड दक्ष भिलाई तथा स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर सर्विस सोसायटी रायपुर के नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में फील्ड ऑफिसर, बीमा सखी, टू व्हीलर फाइनेंसर, बैंक असिस्टेंट, सिक्योरिटी गार्ड, वेल्डर, हाउसकीपिंग स्टाफ एवं केयरटेकर के पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित है। वेतनमान 7,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाह तक रहेगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में शामिल होने के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।