सावन मास की शुरुआत से ही कावड़ियों का 60 सदस्यीय दल बाबाधाम रवाना

Jul 28, 2026 - 13:57
सावन मास की शुरुआत से ही कावड़ियों का 60 सदस्यीय दल बाबाधाम रवाना
सावन मास की शुरुआत से ही कावड़ियों का 60 सदस्यीय दल बाबाधाम रवाना

सावन का पवित्र मास प्रारम्भ होने से पूर्व ही शिव भक्तों में अपार उत्साह देखने को नजर आ रहा है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कांवरिया भगवान शिव को कांवर चढ़ाने के लिए बैजनाथ धाम जाने हेतु रवानगी लेने लग गए हैं ईस क्रम में शक्ति से 60 लोगों का पहला जत्था आज साउथ बिहार एक्सप्रेस से रवाना हुआ है शक्ति जिला पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने जपते को शुभकामनाएं देकर विदाई की वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल तथा शक्ति नगर निरीक्षक लखन पटेल एवं प्रधान आरक्षक शब्बीर मेमन ने भी बोल बम यात्रा में जाने वाले कांवरियों को शुभकामनाएं दी दिनेश ग्रुप की यात्रा में लगभग 60 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से चल लेकर 4 से 5 दिन पैदल चलकर देवघर पहुंच बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे शक्ति के कांवरिया में प्रमुख तौर पर दिनेश अग्रवाल,पुरुषोत्तम अग्रवाल, विजय डालमिया, उमेश अग्रवाल, कमल अग्रवाल ,विमल अग्रवाल सहित अन्य उत्साह से भरे हुए शिव भक्त शामिल रहे