September 16, 2024

महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं का सम्मान समाज का सम्मान है,

हल्दी कुमकुम नारी शक्ति के सौभाग्य प्रतीक है और हल्दी कुमकुम कार्यक्रम के माध्यम से महिला मोर्चा के द्वारा महिलाओं को एकत्रित कर उनका सम्मान समाज का सम्मान है, यह बात भारतीय जनता महिला मोर्चा के हल्दी कुमकुम समारोह में अधिवक्ता चितरंजय सिंह पटेल ने नारी शक्तियों के स्वागत सम्मान कहा। कार्यक्रम में उपस्थित आचार्य राजेन्द्र शर्मा ने गौरी, गणेश व गौ का सम्मान है तब तक भारत देश व सनातन संस्कृति बरकरार रहेगा।


भा ज पा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य विद्या सिदार ने अपने उद्बोधन में नारीशक्तियों का स्वागत अभिनंदन किया। जिला उपाध्यक्ष कमलेश जांगड़े ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित होने का आग्रह किया। महिला मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिता सिंह ने हल्दी कुमकुम पर्व के महत्व को समझाते हुए सबको बधाई दिया।


इस अवसर पर भागवत प्रवाह आध्यात्मिक सेवा संस्थान की सौभाग्य माला व महिला मोर्चा की ओर से सुहाग सामग्री भेंट की गई। समारोह का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्री कसेरा ने किया।
इस समारोह देवकी सिदार, चंचल देवांगन, लक्ष्मीन यादव, कावेरी, शारदा यादव के साथ महाराष्ट्र समाज के साधना व जय श्री पिम्पलापुरी आदि नारी शक्तियों का सक्रिय भूमिका रही।कार्यक्रम के अंत में भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को मौन धारण व शांति पाठ के साथ श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां