September 16, 2024

स्वास्थ्य के क्षेत्र में मितानिनो का योगदान सराहनीय व अभिन्न – नरेन्द्र देवाँगन

सुनील कुर्रे–रिपोर्टरगिरी संवाददाता

कोरबा :- भाजयुमो जिला महामंत्री व नगर निगम पार्षद नरेन्द्र देवाँगन मितानिनो के सम्मान हेतु बराज गार्डन में वनभोज आयोजित कर वार्ड क्षेत्र के मितानिनो का सम्मान कर उनके कार्यों व कोरोंना वैश्विक महामारी में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को अभिन्न बताया। वनभोज के उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य हेतु मितानिनो को उपहार प्रदान कर उन्हें भविष्य में श्रेस्ठ कार्य के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजित समारोह में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वाति कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष याशिन, युवा मोर्चा कोसाबाडी मंडल मंत्री आशीष दिवेदी, भाजयूमो कोसाबाडी मंडल पूर्व मंत्री लाला वैष्णव, महिला मोर्चा कोसाबाडी मण्डल महामंत्री निर्मला साहू, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री पुष्पकला साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा कोसाबाडी मंडल मंत्री प्यारे साहू, युवा मोर्चा दर्री मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, युवा मोर्चा दर्री सोशल मीडिया प्रभारी गिरजा धीवर, एन.एम-संतोषी चंद्रा, डाक्टर भरत चन्द्रा, मितानिंन बहने-पार्वती साहू, कौशिल्या महंत, रामकुमारी महंत, तोलेश्वरी यादव, वृंदा साहू, सुकृता गोंड, बिसाहिन राजपूत, अम्बालिका श्रीवास, नरेन्द्र गोश्वामी, धनेश्वर सिदार, हेमसागर पटेल व क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां