July 23, 2025

बिर्रा में नवान्ह एवं श्रीरामचरितमानस यज्ञ 23 अक्टूबर से

बिर्रा- बहुत कम लोग होते हैं जो अपने गुरु के पावन सानिध्य में अपना व अपने परिवार की कल्याण की कामना करते हुए उनके ब्रम्हलीन होने पर धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए आगे बढ़ते हैं।ऐसा ही बिर्रा भाटापारा निवासी महाराम कश्यप एवं मोहनलाल कश्यप परिवार द्वारा अपने गुरु ब्रम्हलीन पं त्रियुगी कुमार दुबे की पावन स्मृति में नवान्ह श्रीरामचरितमानस यज्ञ व श्रीराम कथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।जिसके यज्ञाचार्य पं उमेश कुमार दुबे-सहयोगी जितेन्द्र तिवारी द्वय विप्र के सानिध्य में नवान्ह श्रीरामचरितमानस यज्ञ एवं श्रीराम कथा युग तुलसी पद्मभूषण पूज्य श्री किंकर जी महाराज श्रीधाम अयोध्या के कृपा पात्र शिष्य नरेन्द्र शुक्ल (धनुषधारी) जी के सानिध्य में कथा व्याख्यान का आयोजन 23 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित की गई है। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक कथा व्याख्यान उनके श्रीमुख से प्रवाहित होंगी। आयोजन को लेकर प्रबुद्ध भारती के संयोजक पं गिरजा कुमार दुबे,आयोजक परिवार अमरनाथ कश्यप,महाराम कश्यप,अभिराम कश्यप, मोहनलाल कश्यप,चंवरसिंह एवं समस्त कश्यप परिवार व श्रीराम कथा प्रेमी भक्त गण, प्रबुद्ध भारती समस्त ग्रामवासी बिर्रा जुटे हुए हैं।कथा स्थल हनुमान मंदिर नवा तालाब भाटापारा बिर्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां