मुख्यमंत्री मुकरे अपने वादे से
मंहगाई भत्ता के नाम पर दिया कर्मचारियों को धोखा – विष्णु देव साय





मयंक शर्मा जशपुर नगर ब्यूरो चीफ!
रायपुर :- प्रदेश के लबरा मुख्यमंत्री एक बार फिर कर्मचारियों के साथ छल कर गए उन्होंने प्रदेश के लाखो कर्मचारियों को लंबित महंगाई भत्ता का तोहफा दीपावली में देने का वादा करके मुकर गए।
यह कहना है प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय का जिन्होंने खुले रूप से शासकीय कर्मचारियों के DA मांग पूरा किए जाने को लेकर बयान जारी किया है उनका कहना है।
इस दीपावली में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों सहित लाखों शिक्षक और खासकर प्रदेश का सहायक शिक्षक काफी उत्साहित थे कारण था प्रदेश का मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने लंबित सहित बढ़े हुए मंहगाई भत्ता जो 14% हो गया है कि घोषणा,सभी पहले 1 नवम्बर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को आस लगाए थे पर उस दिन खामोशी से गुजरने पर दीपावली के दिन घोषणा होने कि पूरी उम्मीद लगाए थे पर जगमगाती दीवाली के बीच अमावस्या की रात सहायक शिक्षकों को घोर निराश करता रहा।
माननीय मुख्यमंत्री जी से जो उम्मीद थी वह टूट गया यह पहला मौका है जब प्रदेश का मुखिया अपने किए वादे पर अमल नहीं किए और शासकीय कर्मचारियों कि उम्मीद को नाउम्मीद कर दिए।
आज जबकि तमाम राज्य सरकारों ने अपने कर्मचारियों के भत्तों को केंद्र के समान 31% के दिया है मात्र छत्तीसगढ़ राज्य में आर्थिक समस्या के बहाने इसे लंबित रखना राज्य कर्मचारियों के साथ अन्याय और धोखा है।
