September 16, 2024

रायगढ़ शहर के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की कल रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में होगी श्रद्धांजलि सभा

रायगढ़ – रायगढ़ शहर के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की कल रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा हैं। लायंस क्लब परिवार व्दारा यह श्रद्धांजलि सभा दोपहर 3.30 बजे रखा गया हैं।
लायंस क्लब परिवार ने नगर के सर्व सामाज, सभी धार्मिक, राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं, व्यापारिक वर्ग अन्य सभी से विनम्र निवेदन किया हैं कि वे 25 नवंबर को नगर निगम ऑडिटोरियम पहुंचकर शहर के वीर सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को श्रद्धांजलि अर्पित करें।


मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ शहर के वीर सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी व उनकी पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी की घटना ने पूरे रायगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। लायंस क्लब परिवार ने कहा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी पूरे रायगढ़ शहर का बेटा था। उनके निधन से पूरे समाज को, रायगढ़ को बहुत बड़ी क्षति हुई है। इस दुख की घड़ी में पूरा रायगढ़ त्रिपाठी परिवार के साथ हैं।
रायगढ़ लायन्स क्लब परिवार ने सभी शहर वासियों से निवेदन किया है कि वे श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर आप सभी वीर शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को अपना श्रद्धांजलि अर्पित करें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां