June 27, 2025

कांग्रेस छोड़ 200 अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

सक्ती नगर के अग्रसेन चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस केे लगभग 200 से 250 कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। सबसे प्रमुख चेहरा पूर्व विधानसभा चुनाव लड़ चुके एवं जिला पंचायत सदस्य रह चुके कृष्ण कुमार गबेल हैं । इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामना कांग्रेस पार्टी के लिया बढ़ा झटका है। साथ ही जैजैपुर विधानसभा के बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष सत्यनारायण चंद्रा ने भी आज अपने 15-20 कार्यकर्ता के साथ भाजपा में शामिल हुए ।


कृष्ण कुमार गबेल के अनुसार वे कांग्रेस में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। भाजपा की सांगठनिक क्षमता को देख उन्होंने भाजपा में प्रवेश करने का इरादा किया और अपने 200 कार्यकर्ताओं के साथ विधायक नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ,पूर्व विधायक डॉक्टर खिलावन साहू तथा भाजपा के कद्दावर नेता कृष्णमूर्ति बांधी के समक्ष भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान विधायक नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस की को नीतियों से त्रस्त होकर आज क्षेत्र के 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है यह राज्य में कांग्रेस सरकार की असफलता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का यह क्षेत्र विकास के लिए तरस रहा है। इस कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण कांत चंद्रा ने कहा की कांग्रेस सरकार से आम जनता ही नही उनके पार्टी के कार्यकर्ता भी त्रस्त है जिसका साक्षात उदाहरण है की इतनी बड़ी संख्या में दो पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा में सामिल हो रहे है। जिलाध्यक्ष ने सभी को भाजपा परिवार में सामिल होने की घोषणा कर सभी को सुभकामनाएं दी । इस दौरान भाजपा नेता मेघाराम साहू, रामअवतार अग्रवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, अनूप अग्रवाल, प्रेम लाल पटेल, राम नरेश यादव, संजय रामचंद्र, कन्हैया गोयल, संजय कश्यप, गोविंद देवांगन, धनंजय नामदेव, प्रदीप गुप्ता, अभिषेक शर्मा सहित बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां