June 28, 2025

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया

लक्ष्मी नारायण लहरे
कोसीर ।कोसीर मुख्यालय के ह्रदय स्थल डॉ अम्बेडकर चौक में आज शाम 04 बजे भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 66 वां महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें याद कर नमन किया गया। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्द्रा की अगवाई में बाबा साहब की 66 वां महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया ।बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर नमन करते हुए जयकारे लगाए गए ।कार्यक्रम में उल्खर -कोसीर ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सुनीता चन्द्रा ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजंती लहरे , कांग्रेस जिला महामंत्री विष्णु चन्द्रा , सारंगढ विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे ,लालबहादुर चन्द्रा ,सारंगढ विधायक प्रतिनिधि शिक्षा विभाग श्याम कुमार पटेल , छेदु साहू ,हरिकिशन जायसवाल ,पासिद सरपंच रामेश्वर भारद्वाज ,रामकुमार चन्द्रा , जिया लाल चन्द्रा ,कोसीर उप सरपंच तर्निश चन्द्रा ,पत्रकार राजू दास महन्त ,जितेंद्र चन्द्रा ,भावेश ,मृदुल उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां