भगवान भोलेनाथ के मंदिर निर्माण के लिए पूर्व मंत्री ने दिये 51 हजार रुपए





सक्ती। रायपुर के विधायक निवास कॉलोनी में भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण हेतु लोगों द्वारा श्रद्धा से राशि दी जा रही है।
ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में 2003 विधानसभा के विधायकों का निवास है। जिसे विधायक कॉलोनी के नाम से जाना जाता है, विधायक कॉलोनी में प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के संरक्षण में भगवान भोलेनाथ का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। जिसका महंत रामसुंदर दास एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने शिलान्यास किया।

इसी विधायक कॉलोनी में पूर्व मंत्री नोवेल कुमार वर्मा का भी निवास है। साथ ही संरक्षक ने उक्त भव्य भोलेनाथ के मंदिर में सहयोग हेतु नितेश वर्मा को रसीद बुक सौंपी है। आज पूर्व मंत्री नोवेल कुमार वर्मा ने भोलेनाथ मंदिर निर्माण के लिए 51 हजार की राशि दी है वहीं राष्ट्रपति पुरुस्कार विजेता एवं भाजपा नेता प्रीतम गबेल ने भी 5 हजार एक सौ रुपए की सहयोग राशि दी है। भव्य मंदिर के निर्माण के लिए सहयोग राशि हेतु नितेश वर्मा, राकेश गबेल द्वारा लोगों से मिलकर कार्य किया जा रहा है।
