July 20, 2025

रंगोली प्रतियोगिता में सिलादेही की पिलेश्वरी पटेल ने मारी बाजी

सिलादेही-ग्राम सिलादेही के आश्रित ग्राम मौहाडीह की चित्रोत्पला माँ गंगा महानदी हसदेव तट पर स्थित ग्राम मौहाडीह में SDM ग्रुप के नवयुवकों के द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सासंद श्री गुहाराम अजगले जी अध्यक्षता सरपंच रामधन सारथी ने की विशिष्ट अतिथि गोपी सिंह ठाकुर भाजपा जिला मंत्री , चेतन महंत अध्यक्ष भाजपा मंडल बम्हनीडीह, श्रीमती मोहनकुमारी साहू भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री , चेतन प्रताप सिंह , धन्नू डडसेना उपस्थित थे। जिसमें सिलादेही की पिलेश्वरी पटेल ने बेटी बचाव बेटी पढाव के संबंध रंगोली बनाकर प्रथम विजेता होने का गौरव हासिल किया। पुरस्कार स्वरूप 5001रू व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह राधिका पटेल ने महिला शशक्तिकरण संबंध मे रंगोली बनाकर द्वितीय पुरस्कार 3001रू व प्रमाण पत्र एवं तृतीय पुरस्कार अन्नपूर्णा चंद्रा बोरसी को बेटी बचाव बेटी पढाव का चित्र बनाकर 2001 रू व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।रंगोली प्रतियोगिता में 30प्रतिभागियों भाग लिया। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण तिवारी, दिनुसुमन पटेल, भागवत पटेल, नरसिंह पटेल, राजकुमार पटेल, प्यारेलाल पटेल, खेम साहू, रामेश्वर पटेल, पवन पटेल, मानस पटेल, देवेन्द्र वैष्णव, संजू साहू,विक्रम साहू, देव पटेल, लोचन पटेल, सुरेश पटेल, रामकृष्ण केवट सहित SDM ग्रुप के सदस्य व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां