July 16, 2025

कोसीर गौठान में गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट कार्यक्रम सम्पन्न
,गौठान दिवस के रूप में मना पर्व

कोसीर । छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की महत्त्वकांक्षी योजना गौठान को लेकर आज छत्तीसगढ़ में बने जगह – जगह गौठान में इस दिन को गौठान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।कोसीर गांव की आदर्श गौठान में आज प्रसासकीय स्तर पर गौठान में गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट पर्व मनाया गया ।

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजंती लहरे ,सारंगढ़ जनपद उपाध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगडे ,महामंत्री विष्णु चन्द्रा ,कोसीर सरपंच लाभो राम लहरे ,लालबहादुर चन्द्रा , पशु विभाग से कुंजराम रत्नाकर ,विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे की उपस्थिति में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मना । भगवान गोवर्धन की पूजा अर्चना कर गौ माता की पूजा अर्चना कर गौ माता को भोजन कराया गया । कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगडे ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वैजंती लहरे ,जिला कांग्रेस महामंत्री विष्णु चन्द्रा , विधायक मीडिया प्रभारी गोल्डी कुमार लहरे ,लालबहादुर चन्द्रा ,कोसीर सरपंच लाभो राम लहरे , पशु चिकित्सक कुंजराम रत्नाकर ,रामधन श्रीवास , मदन लहरे ,जितेंद्र चन्द्रा ,एवं महिला समूह के प्रमुख उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां