सक्ती के वृन्दावन गौशाला नंदेली में जा कर गौमाताओ को गौसेवकों द्वारा फल और रोटी खिलाया गया।।





नगर के हर क्षेत्र में गौ सेवको के दल बने हुए है उनको जहां भी गौ सेवा करने का मौका मिलता है वे पीछे नहीं रहते चाहे फिर कोई गाय बीमार हो चोट लगी हो या फिर बच्चा दे रही हो गौ माता को भले ही उसके मालिक लावारिस हालत में सड़क पर छोड़ दे पर नगर के ये गौ सेवक उनकी देखभाल करने का मौका नहीं छोड़ते ऐसे ही नगर के झुलकदम के गौ सेवक भी गौ माता की सेवा का मौका तलाशते रहते है कल गौ अष्टमी से एक दिन पहले। ये सक्ती में नंदेली स्थित वृंदावन गौशाला जाकर गौ माता को फल तथा रोटी खिलाई

गौ सेवक लाखन नामदेव ने बताया कि कल गोपाष्टमी है इस पावन पर्व पर हम गौसेवकों के द्वारा सक्ती के वृन्दावन गौशाला नंदेली जाकर गौमाताओ को रोटी,फल, गुड़ खिला कर उनका आशीर्वाद लेने के शौभाग्य प्राप्त हुआ।।हम निरंतर सक्ती में किसी भी दुर्घटना ग्रस्त गायों को उपचार कराते आ रहे है तथा उपचार के बाद हमारी गौसेवकों के टीम उस गाय को सही देखभाल के लिए गौशाला भेजने के प्रबंध करते है बैभव बरेठ जी ने सक्ती शहर वासियों के विनम्र अपील की सभी गायों के प्रति अपनी सेवा दे।।
आज के इस पावन पर्व में हमारे गौसेवकों को गाय माता की सेवा करने का मौका मिला ये हमारी खुशनसीबी है मुख्य रूप से हमारे गौसेवक,,, भाई मयंक ठाकुर ,,बैभव बरेठ, परमेश्वर साहू,तुषार गबेल,राजकुमार गबेल,नयन पिपलापुरी,रवि अग्रवाल अपनी सहभागिता निभाई।।लाखन नामदेव ने सभी साथियों का धन्यवाद किया।।
