July 1, 2025

सांसद गोमती साय ने लिया व्रती महिलाओं से आशिर्वाद ले,ग्रहण किया प्रसाद

फरसाबहार। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती गोमती साय बुधवार को शहर के देउलबंध तालाब में आयोजित छठ पूजा में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंचीं। यहां उन्होनें व्रती महिलाओं से आशिर्वाद लिया। इस दौरान उन्होनें व्रती महिलाओं और घाट में उमड़े श्रद्वालुओं से चर्चा करते हुए कहा कि भारत त्यौहार और आध्यात्म का देश है। विविधता में एकता का जो अद्भुत संगम की संस्कृति का पालन सदियों से लोग करतें आ रहें हैं,यह पूरे विश्व को शांति का संदेश देता है। उन्होनें कहा कि छठ पूजा,भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व है। व्रती महिलाएं कठिनतम व्रत का पालन कर,परिवार,समाज और देश के सुख,समृद्वि और विकास की कामना लिए हुए पूजा करती है। सांसद श्रीमती गोमती साय ने गुरूवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य देने के लिए कुनकुरी के छठ घाट पहुंची।

यहां उन्होनें व्रती महिलाओं से आशिर्वाद लेने के साथ ही प्रसाद ग्रहण किया। सांसद श्रीमती साय,नारायणपुर से लगे दाराखरिका ग्राम पंचायत के जाताकोना शिव मंदिर प्रांगण आयोजित छठ पूजा उत्सव में शामिल हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रोहित साय सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां