सक्ती, 21 अक्टूबर 2026// कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पीवी एप के माध्यम से किए जा रहे क्रॉप सर्वे कार्यों की समीक्षा बैठक ली गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती जैन द्वारा जनपद क्षेत्र अंतर्गत अब तक हुए पीवी एप सर्वे कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही जिन गांवों में सर्वे पूर्ण नहीं हुए है उन ग्रामों में सर्वे समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित राजस्व विभाग, कृषि विभाग, जनपद पंचायत, सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को क्रॉप सर्वे का कार्य पूरी सावधानी एवं सटीकता के साथ त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य के दौरान किसी भी किसान का रकबा अथवा खसरा छूटने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण हो सके। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले में चल रहे पीवी एप सर्वे कार्यो को त्रुटि रहित और
गुणवत्तापूर्ण करने के लिए राजस्व विभाग, कृषि विभाग, पंचायत विभाग, सहकारिता विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे है। बैठक मे जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, एसडीएम सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, अधीक्षक भू अभिलेख श्री एस एल कंवर, सचिव, रोजगार सहायक, सहित कृषि विभाग, सहकारिता विभाग व अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी लिखें