हसौद निवासी ओम साहू पिता प्रमोद साहू द्वारा दिनांक 27 10.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बजरंग चौक में डेली नीड्स का दुकान है दिनांक 23.10.2026 को शाम करीबन 07.30 बजे एक एक्टिवा नीला रंग की जिसका कमांक सीजी 13 एजेड 9089 जिसमें दो व्यक्ति उसके दुकान पर नकली नोट खपाने आये थे कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामला नकली छापने एवं खपाने का होने से मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) के निर्देश पर, थाना स्टाफ के साथ ग्राम कोसीर जाकर दबिश दिया गया वहां उपस्थित मिला आरोपी नरेश कुमार आदित्य, संजय आदित्य को घटना के संबंध में पूछताछ कर बयान लिया गया तो बताया कि संजय कुमार आदित्य के घर में कलर प्रिंटर मशीन है जिसमें 04-05 दिन पूर्व कलर प्रिंटर मशीन से 500/रू. एवं 100/रू के कुल 80 नकली नोट 17600/रु. का नकली नोट छापे थे। जिसमें से कुछ नकली नोट को लेकर दिनांक 23.10.2026 को दोनो स्कूटी क्रमांक सीजी 13 एजेड 9089 से ग्राम हसौद में बजरंग चौक के पास एक डेली नीड्स की दुकान में खपाने के लिए गये थे जहां दुकानदार द्वारा जाली नोट है कहकर पहचान लेने से दोनो वापस आ गये थे |आरोपियों द्वारा 500/रू. 100/रू का नकली नोट एवं प्रिंटर को घर में छुपाकर रखना बताये जाने पर आरोपी 01 नरेश कुमार आदित्य पिता फूलसाय आदित्य उम्र 36 साल, 02 संजय आदित्य पिता जगतराम आदित्य उम्र 30 साल दोनो निवासी कहरापारा कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) के कब्जे से कुल 500/रु एवं 100 रु के कुल 79 नग नकली नोट कुल 17500/रू. 01 नग कलर प्रिंटर, 01 जग स्केल, 01 नग कटर, 01 नग गोद का डिब्बा, 01 नग हरा रंग का चमकीला टेप, 03 नग ए-4 साईज फोटो निकालने का पेपर, 02 नग कलर फोटो निकालने वाला 500/रू एवं 100/रू निकालने के लिए बनाये गये फ्रेम अन्य सामाग्री एवं घटना में प्रयुक्त ब्लू कलर का एक्टिवा स्कूटी कमांक सीजी 13 एजेड 9089 को जप्त किया गया है।