संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
बिर्रा- ग्राम घिवरा में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 29 नवंबर को कलशयात्रा से किया गया है। कथावाचक पं.देवकृष्ण महराज जी (टेमर-सक्ती)होंगे। आयोजन को समीपस्थ ग्राम घिवरा माँ डोकरी दाई की पुण्यधरा ग्राम घिवरा में केदारनाथ श्रीवास की धर्मपत्नी स्वं श्रीमती नीर बाई के मोक्ष कामना हेतु श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन 29नवंबर से 07दिसंबर 2021 तक आयोजित किया गया है। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ भक्ति महोत्सव का शुभारंभ 29नवंबर से कलश यात्रा के साथ होगा। कथा वाचक पं. राजेंद्र महराज अपने श्रीमुख सें संगीतमय भागवत कथा का रस पान करायेगे। सह आचार्य पं.देवकृष्ण महराज के सान्निध्य में प्रारंभ होगा।कथा प्रतिदिन इस प्रकार है कलशयात्रा एवं देव आह्वान पूजा अर्चना29नवंबर 30को परिक्षित जन्म 01 को अवतार प्रसंग-सती प्रसंग 02चरित्र पघुमनारायण जड़ भरत चरित्र, 03 राम कृष्ण जन्म कथा महोत्सव, 04 कृष्ण बाल लीला रूकमणी विवाह मंगल, 05 सुदामा चरित्र, 06 परिक्षित मोक्ष कथा विश्राम, 07तुलसी वर्षा यज्ञ हवन पूर्णाहुति सहभोज, महाप्रसाद के साथ संपन्न होगा आयोजन को लेकर मुख्य डाकेश्वर श्रीवास, संजय श्रीवास, मुकेश श्रीवास, दिनेश श्रीवास, महेंद्र श्रीवास, संतोष श्रीवास, आयुष श्रीवास, दीपक श्रीवास सहित समस्त श्रीवास परिवार घिवरा जुटे है।