भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाना है। शुरुआती तीन मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। हालांकि, चौथे टी-20 से ठीक पहले कप्तान और टीम प्रबंधन के सामने एक बड़ा 'मीठा सरदर्द' (Sweet Headache) खड़ा हो गया है—और इस बहस के केंद्र में हैं युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी! ज्ञात हो की तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 45 रनों (4 चौके, 4 छक्के) की आक्रामक पारी खेली थी। अभिषेक शर्मा (35 गेंदों में शतक) के साथ मिलकर उन्होंने पावरप्ले में वर्ल्ड रिकॉर्ड 118 रन जोड़े थे।
वैभव की इस आक्रामक बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया है कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में पूरी तरह सक्षम हैं।वैभव सूर्यवंशी को मूल रूप से ईशान किशन के चोटिल (दाईं जांघ में खिंचाव) होने के कारण प्लेइंग-11 में जगह मिली थी। सूत्रों के अनुसार चौथे T20 मैच से पहले ईशान किशन अब रिकवरी के अंतिम चरण में हैं। यदि मेडिकल टीम उन्हें चौथे टी-20 के लिए पूरी तरह फिट घोषित करती है, तो उनका टीम में लौटना तय माना जा रहा है। उधर दूसरे विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन भी पहले मैच में अर्धशतकीय (67 रन) पारी खेल चुके हैं और अच्छी लय में दिख रहे हैं। अब सवाल यह है कि अगर ईशान किशन फिट होकर लौटते हैं, तो किसे ड्रॉप किया जाए? फॉर्म में चल रहे युवा वैभव सूर्यवंशी को, या अनुभवी संजू सैमसन को? या फिर कोई और रास्ता निकाल कर इन तीनों को ही खिलाया जाएगा।

टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी लिखें