शक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली एक महिला द्वारा दिनांक 28.10.26 को थाना बाराद्वार मेंउपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.10.2026 को सुबह से उसका सिर बहुत दर्द कर रहा था, अपने पति को अपने सिर दर्द के बारे में बताई तब उसका पति रायपुरा गांव के आरोपी जो ईलाज हेतु क्लीनिक खोला है जिसके पास उसका पति ईलाज कराने लेकर गये। आरोपी के द्वारा पीड़िता के पति को पर्दा के आड़ में बैठने को बोले और आरोपी समय करीबन शाम 06.48 बजे चेक किया जो गैस के कारण आपका सिर दर्द हो रहा है कहकर टेबल पर लेटाया और पीड़िता अपने पेट को अपने हाथ से दबा-दबा कर चेक किया और पेट को चेक करते आरोपी गलत नियत से पीड़िता से छेड़खानी किया जिस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। बाराद्वार थाना प्रभारी तथा पुलिस टीम द्वारा उच्च अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट तत्काल बाद 08 घण्टे के भीतर आरोपी को धारा 64(2) बीएनएस, 3(ii)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड भेजा गया जहाँ से उसे जेल भेजा गया!

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि. यशवंत राठौर ,मप्रआर. श्यामा जायसवाल, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, मप्रआर. श्रीकांत सेंगर, प्रआर. प्रेमनारायण राठौर ,आर. योगेश राठौर, आर. राकेश राठौर एवं मआर.रूपा लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।