September 19, 2024

जिला महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मेनका जायसवाल।

मालखरौदा ब्लॉक में आयोजित की बैठक।

सक्ति –जिले में कांग्रेस के महिला संगठन महिला कांग्रेस को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस मेनका जायसवाल ने पूरे जिले में दौरा कर संगठन को मजबूत करना प्रारंभ कर दिया है ,इसी क्रम में आज जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस मेनका जायसवाल द्वारा मालखरौदा के ग्राम सीपत में ब्लाक स्तरीय महिला कांग्रेस का बैठक आयोजित किया गया एवं आगामी ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी की गठन संबंध में  बैठक कर सभी महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई इस बैठक में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता एवं बिहान समूह के सक्रिय महिला उपस्थित रही इस बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती रश्मि गबेल , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मेनका जायसवाल, जिला महिला उपाध्यक्ष कलावती संडे, मालखरौदा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम अजगल्ले ,मालखरौदा जनपद अध्यक्ष लकेसवरी देवा लहरे, तुलसी साहू ग्राम सकर्रा सरपंच पदमावती बरेठ उपसरपंच नवागांव पितर बाई उपसरपंच बड़ेमुरपार ललिता बाई के साथ ही क्षेत्र की कई महिलाएं शामिल रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुर्खियां