वैसे तो शक्ति नगर जुए सट्टे के लिए काफ़ी कुख्यात है लेकिन खासकर दीपावली के समय जुए का बाज़ार कुछ ज़्यादा ही गर्म होता है पिछले कुछ समय से जुए की कई फडों पर शक्ति पुलिस द्धारा छापा मार कर कई जुआरियों को पकड़ा भी है जिसमें कुछ छापे पिछली कुछ दीपावली पर भी मारे गए थे लेकिन उन छापों पर भी कई प्रकार की लीपापोती की चर्चा होती रही है जैसे कुछ स्थानों पर जुए की रकम कम जप्ती दिखाने तथा कुछ एक स्थानों पर कुछ खास इंसानों को बचाने तथा एक-आध स्थान पर जुआ पकड़े जाने की जगह प्रतिष्ठित लोगों की होने की वजह से जुआ खेलने की जगह भी बदले जाने की चर्चा शहर में पिछले काफी समय से चलती रही है।
इन सब वजहों से उन जुआरियों के मनोबल पर कुछ ज़्यादा प्रभाव पड़ता नहीं है और हर बात फिर से जुए की नई बिसात बिछाने के चक्कर में लग जाते हैं अब देखना यह है की शक्ति पुलिस इस बार कितनी कार्यवाहियां करती है और कोई बड़ी कार्रवाई कर लोगों के दिल में विश्वास जमा पाती है या नहीं

टिप्पणियाँ (0)
अपनी टिप्पणी लिखें